आगरा, फरवरी 18 -- श्री श्यामा श्याम भागवत आयोजन समिति की ओर से आयोजित श्री कृष्ण लीला रासोत्सव के नवम दिवस सायंकाल काले खां, मदन मोहन लीला का मंचन किया गया। अध्यक्ष हरी चंद्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र गोयल, राजीव गुप्ता, देवेश शाह और मंच व्यवस्थापक अनीश अग्रवाल ने आरती उतारी। लीला में काले खां की निष्कपट श्रद्धा और श्री मदन मोहन जी के प्रति उनके अटूट प्रेम का मार्मिक चित्रण किया गया। दर्शाया गया कि भिन्न पंथ से होने के बावजूद काले खां का हृदय श्रीकृष्ण प्रेम से ओतप्रोत था। समाज के विरोध के बीच भी उनका विश्वास अडिग रहा। वे प्रतिदिन श्रद्धा से प्रभु का नाम जपते थे और दर्शन की अभिलाषा रखते थे। कलाकारों के सजीव अभिनय, भावपूर्ण संवाद और मधुर भजनों ने वातावरण को ब्रजमय बना दिया। स्वामी लक्ष्मण महाराज और स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर ने आशी...