हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 14 -- मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानन्द महाराज और उनके आश्रम के नाम पर 'दुकानें' चल रही हैं। ऐसी जानकारी होने पर आश्रम की ओर से सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें भक्तों से सावधान रहने की अपील की है। नोटिस में कहा गया है कि आश्रम का नाम जोड़कर कोई भी व्यक्ति, शिष्य, परिकर, संत वेषधारी किसी भी विषय में भ्रमित करता है तो ऐसे व्यक्तियों से सावधान व सतर्क रहने की जरूरत है, उनके झांसे में न आयें। संत प्रेमानन्द महाराज और उनके आश्रम के नाम पर बहुत लोग व्यवसाय कर रहे हैं। किसी ने गेस्ट हाउस पर बोर्ड लगा दिया कि संत के दर्शन के लिये संपर्क करें तो कोई आश्रम के नाम पर कंठी, माला व अन्य सामान की दुकान खोल बैठा है। आश्रम को जानकारी हुई है कि कई लोग आश्रम के नाम पर रियल स्टेट का कारोबार कर रहे हैं और कुछ हैं जो आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.