मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- एलाऊ। ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव एलाऊ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र की कथा का रसपान कराया गया। श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास पंडित कृष्णानंद महाराज ने कथा में कहा कि सुदामा भगवान कृष्ण के परम मित्र थे। भिक्षा मांगकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। गरीबी के बावजूद भी हमेशा भगवान के ध्यान में मग्न रहते। पत्नी सुशीला के कहने पर सुदामा द्वारका पहुंचे। कथा व्यास ने कहा कि द्वारपाल की सूचना पर भगवान कृष्ण नंगे पैर दौड़कर पहुंचे और सुदामा को गले लगाकर सिंहासन पर बैठाया। बाद में सुदामा विदा लेकर वापस लौटते हैं तो भगवान कृष्ण की कृपा से उनके यहां भी महल बना पाते हैं। कथा व्यास ने कहा कि जब जब भक्तों पर विपदा आई है प्रभु उनका तारण करने जरुर आए हैं। शनिवार आज हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.