झांसी, फरवरी 3 -- झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव करगुवां में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब धार्मिक स्थल में पूजन क दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। मधु मुक्खियों के डंक से करीब 10 लोग कराह उठे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव करगुवां में धार्मिक स्थल आस्था का केंद्र है। गांव के ही रामदास यादव सहित अन्य बड़ी संख्या में लोग यहां पूजन-दर्शन के लिए गए थे। वहां पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हैं। किन्हीं कारणों से अचानक मधुमक्खियां आक्रोशित हो गई। उन्होंने रामदास पर हमला कर दिया। जिससे वह चीख पड़े। शोर सुनकर आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मदद को दौड़े। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर भी हमला बोल दिया। जि...