रांची, फरवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। डोरंडा के लोहरा टोली बड़ा घाघरा स्थित श्री महावीर मंदिर के जीर्णोद्धार समारोह और 73वें वार्षिक उत्सव पर रविवार को मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान हुए। सुबह 10 बजे बजे पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आह्वान किया गया। सत्यनारायण भगवान की कथा हुई। इसके बाद उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया। विशेष आरती और पूजा कार्य संपन्न होने के बाद महाभंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्कार भारती झारखंड प्रमुख गुरुशरण, श्री महावीर मंडल डोरंडा के संरक्षक बजरंग प्रसाद गुप्ता, बीके विजय, अशोक सर्राफ, श्वेतांबर समाज के सदस्य विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्रीराम भरत मिलाप समिति की नम्रता सोनी, अमित गुप्ता, समिति के संरक्षक अनिल जैन, अजय जैन, अध्यक्ष राम प्रसाद लोहार, रामानंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.