बदायूं, फरवरी 22 -- बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित बालाजी धाम पर शनिवार की सुबह भक्तों ने हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया। यहां भक्तों ने पुष्प माला, चंदन, केसर और सुंदर वस्त्रों से बजरंगबली का श्रृंगार किया। पूरा मंदिर परिसर जयश्री राम और बजरंगबली की जय के जयकारों से गूंज उठा। श्रृंगार के उपरांत भक्तों ने सामूहिक आरती की और प्रसाद का वितरण किया गया। इधर मोहल्ला संख्या चार स्थित श्रीसंकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा एवं गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर बालाजी मंदिर मंहत ललित शर्मा समेत भक्तों ने भव्य श्रृंगार कर कई धार्मिक अनुष्ठान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...