हल्द्वानी, जनवरी 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। श्री गिरिजा देवी सनातन सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन व्यास डॉ. नवीन चन्द्र जोशी ने भगवान के कृष्णावतार की कथा सुनाई। गुरुवार की कथा में उन्होंने कहा कि जब-जब धर्म-कर्म की हानि होती है तब-तब भगवान अवतार धारण करते हैं। उन्होंने भगवान के माखन चोरी की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान को निर्मल हृदय के भक्त प्रिय है। कथा में मुख्य यजमान लाखन सिंह बिष्ट व सोवन सिंह बिष्ट रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, डॉ़ नीलाम्बर भट्ट, नवीन चन्द्र भट्ट ने व्यास पूजन किया। इस दौरान आचार्य प्रमोद जोशी, आचार्य प्रकाश चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र शास्त्री, प्रशांत जोशी, शानू जोशी, आचार्य गोविन्द बल्लभ जोशी, आशु भट्ट, प्रमोद भट्ट, सरोज भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...