कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के बड़ी कुटी स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में सोमवार की शाम कन्या भोज व भंडारे का आयोजन कांवरियों की ओर से किया गया। पहले 101 कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद नगर सहित आसपास से क्षेत्रों से आए लोगों को प्रसाद खिलाया गया। नगर पालिका परिषद भरवारी सहित आसपास के गांवों से सावन के महीने में तकरीबन हजारों कांवरिया कांवर लेकर बाबा धाम जाते हैं। वहां से लौटने के बाद सभी कांवरियों व स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से भंडारे का आयोजन होता है। भंडारा बीते 21 वर्षों से सितम्बर माह के पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है। सोमवार को बड़ी कुटी मंदिर प्रांगण में आयोजन हुआ। मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के आलौकिक स्वरूप का दर्शन किया। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.