हरदोई, सितम्बर 30 -- भरावन। भरावन क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिकरोरी के नटपुरवा गांव में नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने भजन-कीर्तन और गुलाल खेलकर उत्सव मनाया। श्री दुर्गा माता शाइन बोर्ड द्वारा आयोजित शोभायात्रा का शुभारंभ देवी स्वरूप कन्याओं को भोग लगाकर और प्रभात फेरी निकालकर किया गया। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु भजन-कीर्तन, भांगड़ा और गाजे-बाजे के साथ झूमते नजर आए। प्रभात फेरी गांव के दुर्गा मंदिर से शुरू होकर ग्राम बराही और सधारीखेड़ा होते हुए सिकरोरी स्थित काली माता मंदिर तक पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद शोभायात्रा वापस दुर्गा माता मंदिर लौटी। जहां आरती की गई। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में मत्था टेककर मन्नतें मांगीं। राजेश, मिथुन, दन्नू, धनवीर, नीरज, सोमिल, बउवा, राजपाल, जितेश, प्रधान प्रतिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.