बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- गढ़पुरा। प्रखंड क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। कई जगहों पर मार्ग भी अवरूद्ध रहा जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। गढ़पुरा बाजार में स्थित वैष्णवी बड़ी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की सुबह स्थानीय पंचो सिंह पोखर में किया गया। वहीं, छोटी दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन बाबा हरिगिरिधाम स्थित शिवगंगा में किया गया। सुजानपुर स्थित पंडाल की दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन वहीं के स्थानीय तालाब में किया गया। कुम्हारसो स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन कसंधा चौर में किया गया। इधर, रजौर दुर्गा मंडप की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय पोखर में किया गया। वहीं, रक्सी में जहां पहली बार माता की प्रतिमा बनाकर आराधना की गई, उनकी प्रतिमा...