रांची, जनवरी 4 -- रांची, संवाददाता। तिरूपति मंदिर में रविवार को श्रीलक्ष्मी वेंकटेश भगवान की विधि-विधान से पूजा हुई। नए साल के पहली रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं ने भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में दैनिक पूजा और भगवान के महाभिषेक और अन्य अनुष्ठान के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सर्वशक्तिमान भगवान श्रीश्रीनिवास का विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम, करावलंबम और मंगलाशासनम करके पांचरात्र आगम विधि से षोडषोपचार पूर्वक तिरूवाराधनम् संपादन हुआ। इसके बाद दिव्य अगणित ब्रह्माण्डों के स्वामी श्रीतिरुपति बालाजी का 27 दीपों के प्रकाशपुञ्ज से युक्त नक्षत्र आरती, अमृत कलश से कुम्भ आरती और कर्पूर की बाती से महाआरती हुयी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...