नई दिल्ली, जून 24 -- प्राचीनकाल से चली आ रही रथ-यात्रा के प्रति लोगों के मन में चैतन्य महाप्रभु ने विशेष भाव जगाया। उन्होंने कृष्ण भक्ति को भजन-कीर्तन और नृत्य से जोड़कर रथ-यात्रा को और भी रसमय बना दिया। अब जब जगन्नाथ पुरी में रथ-यात्रा निकलती है, तब दुनियाभर से लाखों की संख्या में यहां आए लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बनते हैं। रथ-यात्रा की यह प्रथा सतयुग से चली आ रही है। रथ-यात्रा का प्रसंग स्कंद पुराण, पद्म पुराण, पुरुषोत्तम-माहात्म्य आदि ग्रंथों में वर्णित हुआ है। इस रथ-यात्रा का उद्देश्य यह है कि वे लोग जो संपूर्ण वर्ष भर में मंदिर में प्रवेश नहीं पा सकते हैं उन्हें भगवान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो। यह रथ-यात्रा का बाह्य कारण है, किंतु इसके गूढ़ रहस्य को श्रीचैतन्य महाप्रभु ने प्रकटित किया है। श्रीजगन्नाथ मंदिर द्वारका या कुरुक्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.