मेरठ, दिसम्बर 11 -- मुंडाली। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्या गुरुकुल आश्रम में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार को वाचक मुकेश महाराज ने भक्तों को श्रीराम जन्म प्रसंग विस्तारपूर्वक सुनाया। उन्होंने भक्तों को बताया कि श्रीराम कथा का जन्म प्रसंग बताता है कि भगवान विष्णु ने धर्म की स्थापना और अधर्म के नाश के लिए अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर जन्म लिया। कथा के दौरान वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। आश्रम संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद महाराज ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भाजपा नेता सुमित राणा, अशोक तोमर, धर्मेन्द्र खटाना, कृष्ण तोमर, नरेश गोयल, सूबे सिंह, बॉबी शर्मा, महावीर तोमर, सुरेन्द्र तोमर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...