बदायूं, फरवरी 23 -- गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम मंदिर पर शनिवार को बालाजी महाराज के भक्तों ने हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर चोला चढ़ाया। महंत आचार्य ललित शर्मा ने बाबा का भोग लगाया। आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि जो भी भक्त बाबा की पूजा-अर्चना सच्ची श्रद्धा के साथ करता है बाबा उसके सारे कष्टों को आसानी से दूर कर देते है। इधर, नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर एवं नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में भी बालाजी भक्तों बाबा का भव्य श्रृंगार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.