मोतिहारी, दिसम्बर 29 -- मोतिहारी। भगवान भक्तों के वश में होते हैं। भक्त भगवान को जहां व जिस समय बुलाते हैं, भगवान किसी न किसी रूप में अवश्य उपस्थित हो जाते हैं। इसके लिए भक्तों के दिल में भगवान के प्रति भक्ति आवश्यक है । ये बातें अपने चौथे दिन के प्रवचन में वृंदावन से पधारे संत आचार्य जगद्गुरु उद्धव जी महाराज ने पतौरा चौक पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं से कही। उन्होंने छठे स्कंद में वर्णित गज-ग्राह युद्ध व क्षीर समुद्र मंथन की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु इस संसार के पालनहार हैं। संतों व धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतार लेते हैं । उन्होंने दक्ष प्रजापति के यज्ञ विध्वंस की कथा सुनाते हुए कहा कि संतों की संगति से सदज्ञान की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.