गढ़वा, जुलाई 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर नाग पंचमी के मौके पर मंगलवार को भव्य रुद्राभिषेक और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री ने सपरिवार रुद्राभिषेक किया। उन्होंने गढ़वा व राज्य के सुख समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक में पूर्व मंत्री के परिजनों सहित कई प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, समाजसेवी, शहर के गणमान्य लोग, झामुमो के सभी प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और महाप्रसाद ग्रहण किया। दो दिन पहले से ही पूर्व मंत्री के आवास पर रुद्राभिषेक की तैयारी काफी जोर-जोर से की जा रही थी। माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.