मेरठ, अप्रैल 11 -- बुढ़ाना गेट स्थित श्री हनुमान मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मान्यता है कि जो भक्त यहां लगातार चालीस मंगलवार तक दीपक जलाते हैं, हनुमान जी उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर शहर वासियों की आस्था का केंद्र है। यहां हनुमान जी के दर्शन 24 घंटे किए जा सकते हैं। देर रात तक भक्त श्रद्धा से यहां दर्शन करने आते हैं। प्रबंधन कमेटी सदस्य गौरव पाठक ने बताया कि हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना शिवधन और उनके भाई छोटे लाल ने की थी, जो दोनों बाल ब्रह्मचारी थे। उस समय मूर्ति को 15 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया था। उस दौर में यहां से बुढ़ाना के लिए तांगे चलते थे और एक प्रवेश द्वार हुआ करता था। इसलिए इस स्थान को बुढ़ाना गेट कहा जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.