गढ़वा, सितम्बर 22 -- गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा जायंट्स सेवा सप्ताह के तहत शनिदेव मंदिर चौधराना बाजार में भक्तों व राहगीरों के बीच खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष सुनीता केसरी ने कहा यह संस्था लगातार सेवा का कार्य करती रही है। उसी के तहत खिचड़ी प्रसाद का विरतण किया गया। मौके पर प्रशासनिक निदेशक रीमा स्वरूप के अलावा रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष माला केसरी, रितु जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष रंजना जायसवाल, पल्लवी पुंज, संध्या केसरी, वर्षा अग्रवाल, रीना केसरी, बिमला केसरी, बंदना सोनी, चांदनी केसरी, करुणा केसरी और अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.