लखनऊ, फरवरी 23 -- लखनऊ, संवाददाता। बीकेटी स्थित इक्यावन शक्ति पीठ मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य महाराज ने कहा कि कलयुग में हर किसी को आनंद और संतुष्टि की तलाश है। असीम आंनद और परम संतुष्टि तक पहुंचने के लिए प्रेम और भक्ति का पथ पकड़ना होगा। भक्ति ही संतुष्टि का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा में लेटे हुए हनुमान मंदिर के महंत डॉ विवेक तांगड़ी ने कहा कि पुण्य आत्माओं को ही भागवत कथा कहने-सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस धार्मिक समागम में भाजपा नेता संजय सिंह, समाजसेवी ऋद्धि गौड़, कवि योगेश चौहान, संध्या त्रिपाठी, इंदल यादव, तृप्ति तिवारी, पुष्पा दीक्षित समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...