सिमडेगा, फरवरी 4 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। ओम नमः शिवाय और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उमामहेश्वरमहावीर मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय मंदिर वर्षगांठ महोत्सव बुधवार को संपन्न हो गया। मौके पर मंदिर परिसर सुबह से ही मंत्रोच्चार, भजनों और कीर्तन के धुनों से गूंजता रहा। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। अंतिम दिन अखंड हरिनाम संकीर्तन के समापन के बाद श्रद्धालुओं की बड़ी टोली ने नगर भ्रमण निकाला। जहां रास्ते भर हरे राम-हरे कृष्ण, बोल बम के जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहा। यात्रा के बाद पुर्नाहूति की वैदिक रस्म सम्पन्न की गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने आहुति दी और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बड़ी आस्था के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। महाप्रसाद ग्रहण करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.