कन्नौज, जनवरी 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में भक्ति पर्व के शुभ अवसर पर चल रहे सत्संग में गुरसहायगंज से पधारे परम पूज्य महात्मा विपिन गुप्ता जी महाराज ने अपने अनमोल वचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भक्ति से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। सच्चा भक्त सत्संग में जाकर परमात्मा से निकटता प्राप्त करता है। वह सम्मान, लोभ, धन आदि की अपेक्षा किए बिना शुद्ध मन से ईश्वर को याद करता है और सद्गुरु का स्मरण कभी नहीं छोड़ता। भक्त जब सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देता है, तो ईश्वर भी उसे किसी कष्ट में नहीं पड़ने देता। महात्मा जी ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु दिखाए, गुरु मनाए, गुरु ही प्रेम दिखाता है। बिन गुरु भक्ति मूल न होवे, जो करता पछताता है। सत...