अररिया, मार्च 7 -- अररिया प्रखंड के दभड़ा गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह यज्ञ जारी कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के दभड़ा गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह यज्ञ के छठे दिन गुरुवार को वृंदावन से आये कथा वाचक स्वामी दिनेशानन्द जी महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति में ही शक्ति है। भक्ति से शरीर को सुख, मन को शांति और आत्मा को आनन्द की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भक्ति का दूसरा लाभ यह है कि मनुष्य के सब प्रकार के विकारों का नाश होता है और मानव अन्दर बाहर से शुद्ध पवित्र हो जाता है। भगवान की सेवा करने वालों को अच्छा फल मिलता है। भगवान की सेवा करने से मन को शांति मिलती है। जीवन में सुख व समृद्धि आती है। ईश्वर की उपस्थिति का अनुभव होता है। हमारी सच्ची पूर्णता तक प्राप्त होती है जब हम ईश्वर की स्तुति औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.