हापुड़, जनवरी 3 -- पिलखुवा। भक्ति सेवा समिति द्वारा दिनेश नगर पिलखुवा निवासी टीना शर्मा पुत्री पवन शर्मा को सीटों काई कराटे में प्रथम ब्लैक बेल्ट प्रथम स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति की पदाधिकारियों ने टीना की उपलब्धि को बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भागीदारी करने से बच्चों का शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। कराटे जैसे आत्मरक्षा के खेल से आत्मविश्वास, अनुशासन और साहस बढ़ता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होता है। टीना शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। भक्ति सेवा समिति की अध्यक्ष लविता बंसल, मंत्री सुरभि अंत्रिश, कोषाध्यक्ष नीलम गर्ग एवं संयोजिका पूज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.