बागपत, फरवरी 16 -- कस्बे के निर्भय एन्क्लेव स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को सरस्वती माता का 29वां दीक्षा दिवस भक्ति, साधना और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जैन भक्ति आराधना कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धर्मभावना का परिचय दिया। साध्वी सरस्वती माता के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार मंत्र के गूंजते उच्चारण से हुई। इसके बाद भक्ति नृत्य और संगीतमय स्तुति ने मंदिर परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन दिखाई दिए। अलंकार ग्रुप के कलाकार हिमांशु जैन, दीपक सरगम और आर्यन जैन ने भक्तिमय गीतों की आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में सामूहिक आरती हुई तथा प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक वात्सल्य भोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.