उरई, दिसम्बर 27 -- उरई। शहर का राठ रोड स्थित गुरुद्वारा रंगबिरंगी लाइटों से जगमग हो उठा। उत्साह, उल्लास और भजन कीर्तन के साथ गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। सिंधी समाज के साथ तमाम लोगों ने दरबार में भक्ति भाव के साथ मत्था टेका और सबद कीर्तन में हिस्सा लिया। महिलाओं ने भी भजन संध्या के माध्यम से गुरु गोविंद को याद करते हुए गुणगान किया। लंगर में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। राठ रोड स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविंद का प्रकाशोत्सव पर्व मनाया गया। सरदार सुरजीत सिंह, अवतार सिंह ने बताया कि जयंती की पूर्व संध्या पर प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही 48 घंटे पूर्व अखंड पाठ किया गया। समापन के मौके पर शनिवार को कार्यक्रम में गुरु गोविंद का दरबार भव्यता से सजाया गया। सिंधी समाज के लोगों में बच्चों, बड़ों, बुजुर्गों व युवाओं के साथ बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.