मथुरा, फरवरी 5 -- मोतीझील स्थित ठाकुर प्रिया नीलमणि मंदिर में ठाकुरजी का 31वां पाटोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य सोमवार से प्रारंभ हुआ, जिसके अंतर्गत नगर में भक्त शिरोमणि हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा भी हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। महंत राधा दासी महाराज ने कहा कि ठाकुरजी के उत्सव, महोत्सव, मनोरथ, पर्व त्यौहार आदि धार्मिक अनुष्ठान भक्त को भक्ति मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु के उत्सव मनोरथ आदि धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने का सौभाग्य व्यक्ति को प्रभु कृपा से ही प्राप्त होता है। राधेश्याम आहूजा ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रातः काल राम मंदिर सभा के द्वारा सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन हुआ । तत्पश्चात् हनुमानजी की शोभायात्रा मोतीझील से प्रारंभ होकर हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ चौ...