बागपत, जनवरी 25 -- नगर के अजीत नाथ सभागार में आचार्य सन्मति सागर का 88वां जन्मोत्सव मनाया गया। आचार्य विमर्श सागर के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत धर्मसभा का शुभारंभ मंगलाचरण से विद्यांत माताजी ने किया। संत विमर्श सागर ने सन्मति सागर के जीवन, तपस्या और संयम को स्मरण करते कहा कि उनका संपूर्ण जीवन त्याग, तप और आत्मकल्याण का अनुपम उदाहरण है। श्रद्धालुओं ने भजन, स्तुति और वंदना के माध्यम से कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर महेंद्र जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, नवीन जैन, संजीव जैन, अनिल जैन, वरदान जैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...