बागपत, फरवरी 16 -- नेहरू रोड स्थित 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में शांति विधान आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेते हुए पूजन किया। भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत होकर श्रद्धालुओं द्वारा शांति विधान का आयोजन किया गया। धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लेकर भगवान के गुणों का पूजन कर उन्हें अंगिकार करने का व्रत ग्रहण किया। विधान में सर्वप्रथम प्रातः काल में मंदिर के मूल नायक भगवान 1008 पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा हुई। सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य रवि जैन, अनुपम जैन को प्राप्त हुआ। विधानाचार्य संदीप जैन ने बताया कि जिस प्रकार भगवान के अभिषेक के लिए श्रावक शरीर एवं वस्त्र शुद्धि रखता है, उसी प्रकार श्रावक को मन एवं परिणामों की शुद्धि भी रखनी चाहिए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से नृत्य कर भगव...