आदित्यपुर, नवम्बर 14 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल डैम रोड स्थित राणी सती मंदिर में राणी दादी के जन्म दिन पर गुरुवार को मंगसीर नवमी उत्सव भक्ति भाव के साथ मनायी गयी। सुबह में मंगल आरती की गई। महिलाओं ने देर शाम तक मंगल पाठ किया। जमशेदपुर से आई कथा वाचिका खुशी शर्मा ने कितनी भोली कितनी प्यारी लगें दादी मां जैसे भजन पर श्रद्धालुओं को झूमाते रहे। मंगसीर नवमी उत्सव को लेकर राणी सती मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मौके पर भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं मंगल पाठ में शामिल हुईं। मंगल पाठ से पूरा चांडिल नगर भक्तिमय हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...