भागलपुर, फरवरी 23 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर 1मल्लिनाथ का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव रविवार को मनाया गया। सिद्ध क्षेत्र के मंत्री सुनील जैन ने बताया कि भगवान मल्लिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर भगवान के श्री चरणों में अर्घ चढ़ाया गया। वहीं जैन समाज के मंत्री अशोक पाटनी ने बताया की आज के दिन मल्लिनाथ भगवान ने शाश्वत सिद्ध क्षेत्र सम्मेद शिखर जी के संवल कूट से निर्वाण पद प्राप्त किया। मौके पर अध्यक्ष विजय जैन, महामंत्री पदम जैन, संजय जैन, राजीव जैन, अजीत जैन, संदीप कुर्मा वाला, वैभव जैन, महेंद्र जैन, नरेश काला, राजेश जैन, प्रकाश जैन, विकास जैन, आलोक जैन, संजय काला, सुमति देवी, पूजा जैन, शशि जैन,मंजू जैन आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...