कोडरमा, अप्रैल 11 -- जयनगर निज प्रतिनिधि। रामनवमी पूजा पर सार्वजनिक रामनवमी पूजा समिति गडगी के तत्वाधान में गुरुवार की रात भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिप सदस्य केदार यादव ने किया। शुरुआत मुख्य पुजारी इंदू देवी और बालेश्वर यादव द्वारा मातारानी की ज्योत जलाकर की। इस दौरान पूजा कमेटी के लोगों ने अतिथियों और कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राम दरबार, शिव- पार्वती झांकी, राधा- कृष्ण झांकी, महिषासुर वध, प्रयागराज पर आधारित झांकी दिखायी गई। साथ ही कलाकार मनीता श्री, राजलक्ष्मी सिंह, दीपक कुमार सिंह ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया। इस पर श्रोता रात भर झूमते रहे। संचालन राम नारायण यादव और शिक्षक राजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूजा कमेटी अध्यक्ष राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष सहदेव यादव, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.