बिहारशरीफ, जून 30 -- भक्ति गीतों पर खूब झूमे खाटु श्याम प्रेमी फोटो श्याम : चक्रसलपुर में भक्ती गीतों पर झुमते भक्तजन। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। दीपनगर के चक्रसलपुर में रविवार की संध्या श्याम प्रेमियों द्वारा आद्रा महोत्सव मनाया गया। भक्तों ने खाटु श्याम को खीर, पुड़ी, मिठाई व कई प्रकार के लजीज व्यंजनों का भोग लगाया। रंग-बिरंगी रोशनी, मोर पंख एवं फूलों से सजा दरबार का आकर्षण देखते बन रहा था। श्याम लाडला नीतीश कुमार ने कहा कि अगर मनुष्य यह समझता है कि भगवान को पूजा करने से जीवन में कष्ट नहीं आएगा तो वह गलत है। क्योंकि, जन्म, मृत्यु और कष्ट जीवन का वह सत्य है, जिससे हर इंसान को गुजरना होगा। अगर जीवन में किसी प्रकार का कष्ट होता है तो उसे सिर्फ नाकारात्मक रूप में नहीं लें। बल्कि, यही कष्ट जीवन में सही रास्ता पर चलने का मार्गदर्शन भी करता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.