पटना, फरवरी 22 -- ठाकुर अनुकुलचंद्र का 138वां जन्मोत्सव रविवार को आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। कंकड़बाग स्थित पटना सत्संग विहार के बैनर तले जन्मोत्सव गांधी मैदान में आयोजित हुआ। ठाकुर अनुकुलचंद्र का अनुसरण करने वाले श्रद्धालु ब्रह्ममुहूर्त में वेद मांगलिक वाचन किए। भक्तगणों ने प्रभात फेरी एवं कीर्तन किया। पटना सत्संग विहार कंकड़बाग से बैंड, नागरे, ढोल, तासे के साथ हर्षोल्लास के साथ ठाकुर जी की शोभा यात्रा के साथ भक्त गांधी मैदान पहुंचे। गांधी मैदान में सुबह सत्संग किया गया। ठाकुर जी के भजन पर नृत्य ने भक्तों के हृदय पुलकित कर दिए। मौके पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप, शैक्षणिक एवं कैरियर सलाह, कानूनी सलाह शिविर लगाया गया। इसमें लोगों को मुफ्त परामर्श दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...