नई दिल्ली, फरवरी 17 -- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म की शरण में नजर आए। मंगलवार को यह सेलिब्रिटी जोड़ा कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने विख्यात संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। वैसे तो विराट-अनुष्का अक्सर धार्मिक यात्राओं पर निकलते रहते हैं, लेकिन इस बार का उनका प्रवास कुछ मायनों में बेहद खास और अलग रहा। चकाचौंध वाली दुनिया से दूर, जमीन पर बैठकर आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचे इस जोड़े की सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया। उनके आगमन की खबर फैलते ही पूरे वृंदावन और परिक्रमा मार्ग पर प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा।एकांतिक वार्ता छोड़ साधारण भक्तों की तरह बैठे नजर आए वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित 'श्रीहित राधा केली कुंज' आश्रम में जब विराट और ...