हाथरस, फरवरी 15 -- सासनी। महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को क्षेत्र में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पूरा कस्बा बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। रविवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों की ओर रुख करना शुरू हो गया था। कस्बा व ग्रामीण अंचल के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पंचामृत से अभिषेक किया। बेलपत्र, धतूरा, फल और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कस्बा के प्रमुख मंदिर परिसरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.