मधुबनी, फरवरी 20 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। मिथिलाधाम परिक्रमा यात्रियों का काफिला चौथे पड़ाव नेपाल के जलेश्वर पहुंचने के लिए शुक्रवार की सुबह मटिहानी से नेपाल प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुआ। मधवापुर और मटिहानी ग्राम वासियों ने साधु-संत व भक्तों के काफिले को गाजे-बाजे के साथ विदा किया। करीब दस किलोमीटर बाद श्री जानकी दुल्लह कुटी मलिवारा में मठाधीश भरत शरण ने परिक्रमा यात्रियों की आगवानी कर उनका अभिनंदन किया। यात्रा में शामिल संतों को भोजन करा कर उन्हें आदर के साथ विदाई दी। मठाधीश के प्रतिनिधि बाबा रामनरेश ने बताया कि भक्ति के माहौल में परिक्रमा यात्रियों की सेवा व उनका सत्कार किया गया। उन्होंने कहा कि संतों को एक दिन पहले गुरुवार को ही आतिथ्य भाव स्वीकार करने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था। पिछले कई दशकों की परम्परा के...