मुंगेर, फरवरी 15 -- टेटियाबंबर, एसं.। नोनाजी पंचायत की देवघरा स्थित बाबा उच्चेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचिका आचार्या मनोरमा सिंह यादव शास्त्री ने जीवन की महत्ता को बताया और प्रभु भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने नवम स्कंध का प्रसंग सुनाते हुए भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र का विस्तार से वर्णन किया तथा भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। राम भज्जू, गोरेलाल यादव, शिवचंद्र पटेल, सुजय यादव, केदार बाबू, निरंजन यादव, श्रीधर यादव, फुलेश्वर यादव, कामेश कुमार किरण, संदीप यादव, राहुल कुमार, डॉ. सुनील, दिलीप यादव ने कथा वाचिका को मुकुट व चुनरी भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...