मुरादाबाद, सितम्बर 17 -- मुरादाबाद। राही होटल में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुरण ज्ञान यज्ञ को बुधवार को विश्राम दिया गया। अंतिम दिन कथा व्यास डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की लीलाओं और भागवत महापुराण के प्रसंगों का रसपान कराया। उन्होंने बताया यज्ञ करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और कथा श्रवण करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कथा व्यास ने कार्यकर्ता का महत्व बताते हुए कहा जो कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है। वही आगे चल कर जीवन में सच्चा अनुयायी बन जाता है। उन्होंने कहा भौतिकवाद केवल क्षणिक सुख देता है। जबकि ईश्वर का चिंतन और सत्संग ही जीवन को शाश्वत आनंद की ओर ले जाता है। उन्होंने मानव जीवन को दुर्लभ बताते हुए कहा इसे केवल भक्ति से ही सार्थक किया जा सकता है। उन्होंने कहा भक्ति के प्रत्येक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.