आरा, मार्च 17 -- आरा। परम सिद्ध विदेह संतश्री देवराहा शिवनाथदासजी महाराज का अवतरण दिवस शाहपुर थाना क्षेत्र के विशुपुर में मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की ओर से भजन कीर्तन और भंडारा का भी आयोजन किया गया। संकीर्तन के पूर्व श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संतश्री ने कहा कि संतत्व का मार्ग बहुत ही कठिन है। ईश्वर की आराधना और भक्ति का मार्ग तो अत्यधिक कठिन है। जैसे लंबा पेड़ हो खजूर का और उसके फल खाने हों तो उसके फलों तक जाना होगा। इन फलों को पत्थर मार नहीं तोड़ा जा सकता। संतश्री ने कहा कि भक्ति की ऊंचाई तक चढ़कर व्यक्ति परमानंद और सच्चिदानंद को प्राप्त कर लेता है। लेकिन अगर गिर गया तो दोनों तरफ से जाता है भक्ति से भी और संसार से भी। संतश्री ने आगे कहा कि भक्ति के लिए अटल निष्ठा चाहिए । भक्ति का मधुर फल खाना बहुत कठिन है। साईं का घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.