प्रयागराज, फरवरी 5 -- विश्व हिंदू महासंघ प्रयागराज की ओर से त्रिवेणी मार्ग भारतीय संस्कृति परिषद शिविर में रविदास जयंती पर सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। मंडल प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि संत रविदास का जीवन सत्य, करुणा और अटूट भक्ति का आदर्श है। उन्होंने अपने पुण्य कर्मों और पवित्र आचरण से यह सिद्ध किया कि मन की शुद्धता और मानवता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उनकी शिक्षाएं हमें ऐसे समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं, जहां प्रेम, समानता और समरसता हो। मन चंगा तो कठौती में गंगा उन्हीं का कथन है जो कहावत बन गया। इस मौके पर सतीश कुमार गुप्ता, रामप्रसाद यादव, आशा पांडेय, सीताराम विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...