रामगढ़, फरवरी 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री श्री चित्रगुप्त और मां दुर्गा मंदिर, बिजुलिया तालाब रोड का स्थापना दिवस बुधवार को अत्यंत भक्तिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजन, हवन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य यजमान के रूप में सुनील कुमार सिन्हा सपत्नीक उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना का विधिवत संचालन पुजारी सनोज पांडे की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। पूजन उपरांत श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के आशीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.