बलिया, जनवरी 4 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुरलीछपरा ब्लॉक के शिवपुर कपूर दीयर सेमरिया (रामानुज आश्रम) में कमल नयन ब्रह्मचारी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की ऐतिहासिक जलयात्रा रविवार को गाजे-बाजे हाथी-घोड़ा के साथ निकली। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला, पुरुष, युवक-युवतियों का उत्साह कड़ाके की ठंड पर भारी दिखा। भक्ति में मगन लोग डीजे में बज रहे भजनों पर थिरकते आश्रम की परिक्रमा करते 'स्वामी कमल नारायण ब्रह्मचारी, स्वामी राधा कृष्णाचार्य, लक्ष्मी नारायण भगवान' का जयघोष करते हुए शिवपुर गंगा घाट पहुंचे। यहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में गंगाजल भरा और विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद भक्त भजन गाते हुए वापस आश्रम पर पहुंचे। जलयात्रा में सबसे आगे रथ पर सवार आयोजक ...