रायबरेली, फरवरी 19 -- लालगंज, संवाददाता। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मदुरी स्थित मां दुर्गा मंदिर में बजरंग बली एवं बाबा भैरव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को लेकर गांव में सुबह से ही भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बजरंग बली और बाबा भैरव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शोभायात्रा ग्राम पंचायत मदुरी से प्रारंभ होकर लालगंज कस्बे के बाला जी मंदिर, वाया मालपुरा गांव होते हुए बेहटा चौराहा स्थित बड़े हनुमान मंदिर तथा सराफा मंडी स्थित भैरव मंदिर तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुन मदुरी गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर का जी...