उन्नाव, फरवरी 22 -- उन्नाव। फाल्गुन माह के पावन अवसर पर रविवार दोपहर शहर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्याम फाल्गुन निशान यात्रा रविवार को आदर्श नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर दरबार से भव्य रूप में निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्यामभक्त शामिल हुए और पूरे शहर में जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दोपहर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद निशान यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालु हाथों में रंग-बिरंगे निशान, ध्वज और पताकाएं लेकर आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कई श्रद्धालु नंगे पांव चलकर अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। डीजे और भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे श्याम भजनों पर भक्त झूमते नजर आए। गुलाल की वर्षा और फूलों की वर्षा से पूरा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.