रामपुर, फरवरी 1 -- बिलासपुर। राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ ने रविवार को संत रविदास जयंती मनाई। यह आयोजन नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित प्रीत कॉलोनी में किया गया, जिसमें एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में जयंती समारोह मनाया गया। सर्वप्रथम, संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उन्हें नमन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि ने बताया कि संत रविदास 15वीं और 16वीं सदी के महान संत थे। उनका जन्म काशी के वाराणसी में हुआ था। उन्होंने भक्ति आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जातिगत भेदभाव का खंडन किया और आंतरिक भक्ति व सामाजिक समानता पर जोर दिया। उनकी रचनाएं गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं और उन्हें रविदासिया पंथ का संस्थापक माना जाता है...