चतरा, फरवरी 24 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुम्हारी में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर वातावरण शिवमय हो गया है। यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में प्रत्येक रात्रि आयोजित किए जा रहे प्रवचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। मन के विकारों को दूर करता है यज्ञ मुख्य प्रवचनकर्ता ने कथा के दौरान यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्रों में यज्ञ को श्रेष्ठतम कर्म माना गया है। उन्होंने विस्तार से बताया कि जिस प्रकार अग्नि में तपकर सोना कुंदन बन जाता है, उसी प्रकार यज्ञ से मन की शुद्धि होती है। यज्ञ मात्र कर्मकांड नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक चिकित्सा है जो मनुष्य के भीतर व्याप्त काम, क्रोध और लोभ जैसे विकारों का नाश कर सात्विक भावों का संचार करती है। वैदिक मंत्रोच्...