संभल, मार्च 3 -- स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को नगर के संयुक्त चिकित्सालय स्थित महामृत्युंजय मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित योगेन्द्र प्रसाद जोशी ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ देवी देवताओं का आह्वान किया। तत्पश्चात केजी शर्मा और राजेश शंखधार ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का मनोहारी वाचन किया। तदोपरांत अजय सक्सेना और गुलशन अरोरा ने सुंदरकांड पाठ की चौपाइयों का लयवद्ध वाचन किया। इसके बाद भजनों की छटा बिखरी। हे दुख भंजन मारूति नंदन सुन लो मेरी पुकार पवन सुत बिनती बारंबार और पापियों के नाश को धर्म के प्रकाश को रामजी की सेना चली प्रभु राम की सेना चली आदि एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जेएन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.