अररिया, सितम्बर 7 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में अनन्त चतुर्दशी का पर्व शनिवार को परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास पूर्वक भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस क्रम में सनातन धर्मावलंबियों ने भगवान अनंत की पूजा-अर्चना के बाद अनंत (डोरा) धारण कर भोजन किया। इससे पूर्व शुक्रवार को सनातन धर्मावलंबियों ने स्नान कर अरवा भोजन ग्रहण किया था। इस दौरान प्रखंड के खेखवा चौक बालूगंज, कोढ़ैली, डकैता, कनखुदिया सहित अन्य गांवों में भगवान अनंत की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गयी। वहीं विभिन्न प्रतिमा स्थलों पर भजन-कीर्तन का दौर जारी है। वहीं भगवान अनंत के प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी है। इस अवसर पर कई जगहों पर मेला भी लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.