अररिया, फरवरी 10 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड के चौरी पंचायत के महर्षि वाल्मीकि टोला बेलसरी गांव के स्थित अंनत भगवान मंदिर परिसर में पांच फरवरी से आयोजित 62 घंटे का मानसपाठ अष्टयाम यज्ञ भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गया। इस महा अष्टयाम को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय मुखिया कृपानंद सिंह सरदार ने बताया कि महा अष्टयाम में स्थानीय कीर्तन मंडली, भोजपुर कीर्तन मंडली, खुरखुरिया मंडली, हवाकोल मंडली, भट्टाबाड़ी, पकड़ी कीर्तन मंडली,डाला कीर्तन मंडली शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अष्टयाम से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गयी थी, जिसमें भारी संख्या में महिला, कंुवारी कन्या व श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। अष्टयाम के दौरान स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल व स्थानीय पंचायत समिति सदस्य बसंत झा ने अष्टयाम में पहुंचकर कीर्तन मंडलियों व आयोजकों का हौ...