रांची, जनवरी 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा तोरपा में शुक्रवार को श्रद्धा व भक्तिभावना के साथ की गयी। वर दे वीणावादिनी, वर दे हंसवाहिनी आज सुबह से ही यह मंत्रोच्चार पूजा पंडालों में गुजांयमान हो रहा था। भक्तों ने श्रद्धा के साथ विधा व बुद्धि की देवी मां शारदे की आराधना की। हर ओर पूजा की धूम रही। युवाओं व बच्चों का उत्साह देखते बनता था। सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडालों मे पूजा-अर्चना का दौर शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। जगह-जगह पंडाल बनाकर प्रतिमा स्थापित की गयी है। देवी मंडप का भव्य पूजा पंडाल आकर्षण का केन्द्र रहा। यहां सोहराई पेंटिंग से आकर्षक सजावट की गयी है। तोरपा मेन रोड, गांधीनगर, बाजार टांड, खसुआटोली, तपकरा आदि जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। पूजा पंडालों मे दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.